Home » नई दिल्ली » लीची संकट पर केंद्र सरकार सख्त, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी

लीची संकट पर केंद्र सरकार सख्त, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 8 / मई / 2026 :  बिहार में लीची फसल पर मंडरा रहे संकट को लेकर केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लीची फसल की सुरक्षा और नुकसान के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ कार्यबल (टास्क फोर्स) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस विशेषज्ञ कमेटी में विभिन्न कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिक, अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। टीम को बिहार के प्रभावित क्षेत्रों का अध्ययन कर किसानों की समस्याओं, फसल पर पड़े असर और संभावित समाधान पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि विशेषज्ञ कार्यबल एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर लीची उत्पादक किसानों को राहत देने और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों को हरसंभव तकनीकी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment