Home » बुलंदशहर » खुर्जा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, शोभायात्रा व भंडारे का हुआ आयोजन

खुर्जा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, शोभायात्रा व भंडारे का हुआ आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
आज महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा शोभा यात्रा निकाली गई और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा विभिन्न स्थानों से आई शोभायात्राओ का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर भंडारे का आयोजन भी किया।

 

खुर्जा  : 9 / मई / 2026 :  खुर्जा नगर स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके त्यागमयी जीवन को स्मरण किया। इसके उपरांत संस्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान विजय सोलंकी, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह राघव, महामंत्री शिवराम सिंह राघव, अनिल सिंह, भगवान स्वरूप, संदीप ठाकुर, वरुण ठाकुर, प्रोफेसर अजय छोंकर, सतीश सोलंकी, देवेंद्र सिंह प्रधान, एमपी सिंह राणा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विधायकमीनाक्षी सिंह , पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं सुमित कुशवाहा और प्रदीप कुशवाहा के समूह द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। समाचार लिखे जाने तक महाराणा प्रताप चौक पर विभिन्न स्थानों से शोभायात्राओं का पहुंचना लगातार जारी था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This