Home » उत्तर प्रदेश » मुआवजे को लेकर किसानों और प्रशासन में नहीं बनी सहमति, रेल परियोजना का कार्य रुका

मुआवजे को लेकर किसानों और प्रशासन में नहीं बनी सहमति, रेल परियोजना का कार्य रुका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर

 

गोरखपुर : 9 / मई / 2026 :  सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन परियोजना के निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। हरिवंशपुर गांव में कम मुआवजा दिए जाने के विरोध में किसानों ने रेलवे निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिससे रेलवे और तहसील प्रशासन में हलचल मच गई। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों और अधिकारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी।

सहजनवा नगर पंचायत से सटे हरिवंशपुर गांव में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम निर्धारित किया गया है। इसी के विरोध में किसानों ने करीब एक सप्ताह से निर्माण कार्य बंद करा रखा है।
शुक्रवार को निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एसडीएम केसरी नंदन तिवारी रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास करते हुए कार्य न रोकने की अपील की, लेकिन किसान उचित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। किसानों ने साफ कहा कि जब तक मुआवजे की राशि नहीं बढ़ाई जाती, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

इस संबंध में एसडीएम केसरी नंदन तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा और प्रयास किया जा रहा है कि शनिवार से निर्माण कार्य फिर शुरू कराया जा सके।
वहीं क्षेत्र के किसानों का कहना है कि प्रशासन को जमीन के मुआवजे की सार्वजनिक घोषणा करनी चाहिए। किसानों ने कहा कि यदि उचित मुआवजा दिया जाएगा तो वे सरकारी कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और किसानों के बीच यह गतिरोध कब समाप्त होता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment