Home » उत्तर प्रदेश » नगला बिहारी मोड़ पर पुलिस का शिकंजा, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

नगला बिहारी मोड़ पर पुलिस का शिकंजा, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 13 / मई / 2026 :  जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी भुर्रखा, थाना सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है।

अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment