Home » बुलंदशहर » जहांगीराबाद में मारपीट मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज

जहांगीराबाद में मारपीट मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 22 / मई / 2026 :   जहांगीराबाद  कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी में दावत खाकर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सांखनी निवासी शराफत हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी गांव के ही एक युवक से तय हुई है। आरोप है कि 19 मई को उनके समधी गांव में आयोजित एक बारात से दावत खाकर लौट रहे थे, तभी गांव के ही एक युवक ने उनके साथ हाथापाई कर दी।

पीड़ित के अनुसार शाम के समय उनका होने वाला दामाद दिल्ली से गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में शराफत हुसैन के पुत्र आसिम समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जहांगीराबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment