Home » बुलंदशहर » अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने चित्रों से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर छात्राओं ने चित्रों से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 22 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद के रघुवर दयाल प्रभु दयाल इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रीष्म अवकाश प्रारंभ होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन एक दिन पूर्व किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। छात्राओं ने “मेरा हरा-भरा भारत”, “पक्षियों का संसार” और “प्रकृति और जीव-जंतु” जैसे विषयों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरती शर्मा द्वितीय रहीं। दीपांशी और प्रवेश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा भावना और सोनिका को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में शामिल विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के संतुलन के लिए जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग एवं हर्ष अग्रवाल ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मनीषा कुमारी ने किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment