Home » बुलंदशहर » कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा, 215 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा, 215 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 22 / मई / 2026 :  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को नगर के दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज एवं भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में कुल 1104 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 889 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 215 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 600 में से 490 तथा भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में 504 में से 399 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव तथा सेक्टर प्रभारी एवं बीडीओ मनीष मिश्र ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

वहीं भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार अखिलेश यादव तथा सेक्टर प्रभारी एवं सदर बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्र ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों एवं कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This