दबंगों का कहर: किसान की खड़ी फसल काटकर खेत पर किया कब्जे का प्रयास

जहांगीराबाद : 22 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद   कोतवाली क्षेत्र के गांव भईपुर में दबंगों द्वारा किसान की दो बीघा जमीन पर खड़ी मक्का की फसल काटकर खेत में जबरन मिट्टी भराव कराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है।

गांव भईपुर निवासी विकास शर्मा ने बताया कि उनकी दो बीघा कृषि भूमि पर मक्का की फसल तैयार खड़ी थी। आरोप है कि बीती रात कुछ दबंग और असामाजिक तत्व खेत पर पहुंचे और पूरी फसल काटकर अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टरों के माध्यम से खेत में रातभर मिट्टी का भराव भी कराया।

सुबह खेत पर पहुंचे विकास शर्मा ने जब फसल गायब देखी और जमीन पर मिट्टी डलती पाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चल रहे कार्य को रुकवाते हुए संबंधित लोगों को कोतवाली आने के निर्देश दिए।

पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment