Home » बुलंदशहर » नाबालिग छात्रा को जबरन बियर पिलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग छात्रा को जबरन बियर पिलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 23 / मई / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में एक नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती बियर पिलाने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन और बहनोई गांव आए हुए थे। 19 तारीख की शाम करीब 3 बजे वह अपनी बहन को बाहर घुमाने ले गई थी, जबकि बहनोई घर पर ही रुक गया। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती बियर पिला दी और किसी को बताने पर उसकी मां को बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, बहन और बहनोई के जाने के बाद बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद जब पीड़िता ने फोन पर आरोपी से इस संबंध में बात की तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया है।

इस संबंध में बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रमोद पुत्र कुवरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment