खुर्जा में पुरुषोत्तम मास में श्री गोवर्धन मंदिर में गूंज रही हनुमान चालीसा

खुर्जा : 23 / मई / 2026 :  श्री गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा पावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रतिदिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में रोजाना शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक श्रद्धालु एकत्र होकर 11 हनुमान चालीसा पाठ में भाग ले रहे हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर भक्ति भाव से सहभागिता कर रहे हैं।

समिति पदाधिकारियों के अनुसार पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सोनू वर्मा, सचिव शेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, जनरल मैनेजर कृष्ण गोपाल सराफ, सह कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा, मैनेजर विशेष गर्ग, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार, कस्टोडियन हरीश वर्मा, चिराग वर्मा, प्रभात सोनी, आशीष गुप्ता, राजीव बंसल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, मुख्य पुजारी सोनू शर्मा, वंश शर्मा, प्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार, ज्ञान प्रकाश वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, बृजमोहन वर्मा, अनिल वर्मा एवं डीसी गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment