Home » उत्तर प्रदेश » डीजल-पेट्रोल बचाने का दिया संदेश, सभासद चंदन सिंह बाइक से कर रहे सफर

डीजल-पेट्रोल बचाने का दिया संदेश, सभासद चंदन सिंह बाइक से कर रहे सफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर  : 23 / मई / 2026 :  गोरखपुर कंपियरगंज तहसील अंतर्गत टाउन एरिया पीपीगंज के नवनिर्वाचित सभासद चंदन सिंह और उर्फ मोनू सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन किया। और यह सरकार से जुड़े आम नागरिक को करना चाहिए।

आप को बताते चले कि देश में डीजल पेट्रोल और गैस की किल्लत से जहां आम आदमी जूझ रहा है। वही टाउन एरिया पीपीगंज के नव निर्वाचित सभासद युवा दिलों की धड़कन कैंपियरगंज के विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि दिनेश सिंह के सुपुत्र संकट के समय में लंबी और बड़ी- गाड़ी को छोड़कर बाइक से चल रहे हैं। जो देश और प्रदेश के समाज के हित में है। देश के सांसद और विधायक भी नियमों का पालन कर रहे हैं।

आपको तो बताते चलें चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह कि समाज में अपनी एक पहचान है। खासकर युवाओं में इनकी एक अलग पहचान है बहुत ही शरल मिलनसार एवं मेल जोल वाले व्यक्ति हैं। समाज के संपन्न ऐसे लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए की जो लोग अनायास और बिना मतलब के चार पहियों के गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ते हैं या दो पहिया वाहन बिना मतलब के सड़कों पर दौड़ आते हैं।

ऐसे लोगों को पेट्रोल और डीजल या सीएनजी की बचत करनी चाहिए ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। तभी समाज के लोगों की ज़रूरतें पूरी हो सकेंगे। आज हर आदमी डीजल पेट्रोल और गैस की कीमत से जूझ रहा है और सरकार यह बात को बाकायदा समझ रही है इसलिए देश और प्रदेशवासियों को संदेश देने की जरूरत है ताकि देश और प्रदेश का हर आदमी अपनी जरूरत को पूरा कर सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment