जमीन विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

गोरखपुर : 23 / मई / 2026 :  खोराबार थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुरारी यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी जंगल रामलखना बरई टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खोराबार में मु0अ0सं0 223/2026 के तहत धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352 एवं 131 भा.न्या.सं. में मुकदमा दर्ज है।

बताया गया कि 19 मई 2026 को जमीन विवाद को लेकर आरोपी और उसके पट्टीदारों ने मिलकर वादी व उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोप है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment