बुलंदशहर : 24/ मई / 2026 : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को जनपद बुलंदशहर के बहापुर में चल रहे धरने में पहुंचे। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर धरने में पहुंचने से रोकने का आरोप लगाया।
जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और संगठन की टीम को जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने धरनास्थल तक जाने से मना किया, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई और सभी धरनास्थल तक पहुंचे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुबह सिंह डागर को पुलिस द्वारा घर पर ही नजरबंद रखा गया, जिसके कारण वह धरने में शामिल नहीं हो सके।
धरने के दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मौके पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









