भीषण गर्मी में ग्रामीणों ने राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत, मानव सेवा का दिया संदेश

बुलंदशहर : 24/ मई / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के चोला क्षेत्र स्थित ग्राम खवासपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए गांव के सामाजिक लोगों द्वारा राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मीठे शरबत का वितरण किया गया। तेज धूप और गर्मी के बीच लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलाया।

इस मौके पर चमन सिंह, बबलू सिंह, महेंद्र सिंह, सतीश, राजू, प्रीतम, पवन, कुलदीप, महेंद्र, सीताराम, पीयूष, शिवम, कपिल, कुलदीप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment