Home » उत्तर प्रदेश » अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर बस्ती, मंडलब्यूरो / सिद्धार्थनगर संवाददाता

स्वाभिमान समिति द्वारा संचालित किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आज ग्राम खुटवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं उससे जुड़े सामाजिक मिथकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ममता वर्मा ने स्वाभिमान समिति एवं किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, अधिकार एवं नेतृत्व विकास के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिरामल फाउंडेशन के योगेंद्र रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भी समाज में माहवारी को लेकर झिझक और शर्म का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण महिलाएं और किशोरियां खुलकर अपनी समस्याओं पर बात नहीं कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस सोच को बदलने की आवश्यकता है ताकि माहवारी को सामान्य स्वास्थ्य प्रक्रिया के रूप में स्वीकार किया जा सके और महिलाओं को सम्मानपूर्वक देखा जा सके।

संभावती ने अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के बारे में बताया। वहीं संगीता द्वारा माहवारी से जुड़े विभिन्न मिथकों और सामाजिक भ्रांतियों पर चर्चा की गई तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर दिया गया।

सृष्टि किशोरी ने किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत किशोरियों में आए सकारात्मक बदलावों और नेतृत्व क्षमता के विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले किशोरियां अपने अधिकारों को लेकर आगे नहीं बढ़ पाती थीं, लेकिन अब वे गांव स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक अपनी आवाज़ और मांगों को प्रभावी ढंग से उठा रही हैं।

प्रसून ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में जागरूकता और समानता लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में दीपक, सर्वेश, जरीना, पूनम, बॉबी सहित लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा की।

स्वाभिमान समिति ने कार्यक्रम के माध्यम से माहवारी से जुड़े मिथकों को समाप्त कर सम्मानजनक एवं जागरूक समाज निर्माण का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This