Home » उत्तर प्रदेश » पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों की हुई विदाई

पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों की हुई विदाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस /०१ जून २०२६। आज क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 04 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी उ0नि0ना0पु0 बृजमोहन, उ0नि0 ना0पु0 गिर्राज सिंह, मु0आ0ना0पु0 रतन कुमार, फायरमैन लालाराम, द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया । क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की । क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं । उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा । साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस से जुड़े रहें । उन्होंने अनुरोध किया कि अपने आप को व्यस्त रखें ,स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण, गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment