जहांगीराबाद /०१ जून २०२६। नगर के मोहल्ला किला स्थित इमामबाड़ा चौक पर हजरत बाबा साबिर पाक कलियरी की 13वीं शरीफ बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर बाबा साबिर पाक की शिक्षाओं और मानवता के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान नजर फातिहा हुई। अकीदतमंदों ने बाबा साबिर पाक के दरबार में नजर पेश कर मुल्क में अमन, चैन भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही नजर और तबर्रुक भी तकसीम किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन किशनपाल सिंह लोधी ने कहा कि हजरत बाबा साबिर पाक कलियरी ने अपने जीवन में प्रेम, सेवा, सहिष्णुता और इंसानियत का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाती हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक अकीदतमंद, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक गुलाम बारिस अब्बासी ने सभी अतिथियों का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। इस मौक पर सभासद सुल्तान अंसारी, आदेश शर्मा, पूर्व सभासद नईम अंसारी,इमाम उस्मान अंसारी, हाजी रऊफ, हाजी खालिद अंसारी,ताहिर सैफी, पंकज कुमार, असलम अंसारी ताजीम सैफी, डा. माजिद, युसूफ अंसारी,कादिर अब्बासी,चिराग अली,रहीस पहलवान, समीर अली, नदीम खान, सलीम सैफी,नजर हुसैन,राकेश सैनी, गुड्डू अब्बासी,नाजिम बेग, वसीम सैफी फिरोज खान समेत आदि मौजूद रहे।
![]()
