Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर पुलिस और व्यापारी आमने सामने , सिपाही ने तानी पिस्टल ,हुआ हंगामा

बुलंदशहर पुलिस और व्यापारी आमने सामने , सिपाही ने तानी पिस्टल ,हुआ हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर (ककोड) / ०२ जून २०२६ : कस्बे के मैन बाजार में पुलिस में और व्यापारिय आमने-सामने सिपाई ने तानी पिस्टल उधर व्यापारियों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा तनाव बढ़ता हुआ देख बाजार के लोगों ने दुकानों के गिराये शटर झगड़े की वीडियोइंटरनेट मीडिया पर वायरल 2 घंटे के करीब बाजार बंद रहा।

पुलिस की गाड़ी का टूटा हुआ शीशा
ककोड़।मोहित पुत्र दिनेश कस्बा के मैन बाजार में आयरन स्टोर की दुकान है कस्बे में पुलिस ने तार चोर पकड़े थे मोहित नेचोरी का तार खरीद लिया था जिसके चलते पुलिस मोहित को पकड़ने के लिए गई थी कस्बे के लोग इस का विरोध कर रहे थे व्यापारियों पुलिस में आपस में जमकर हुई नोकझोंक और मोहित को पुलिस की गाड़ी में से छुड़ा लिया जिसमें पुलिस गाड़ी का शीशे टूट गए उधर व्यापारी लोगों ने बताया की हम खुद ही थाने लेकर आने की बात कह रहे थे लेकिन वह नहीं माने थाना प्रभारी सरजेस कुमार यादव ने बताया क्षेत्र में चार-पांच घटनाएं तार चोरी की हुई थी।

जिनका थाने में मुकदमा पंजीकृत है। उसी के आधार पर मोहित को पुलिस सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मलिक और सिपाही सचिन मलिक थाने लेने गई थी। पूछताछ के लिए। लेकिन उन्होंने पुलिस को घेर लिया बचाव में सिपाही ने पिस्तौल निकाल ली। पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव हुआ है। वीडियो का आधार पर जांच की जा रही है।उच्च अधिकारियों के मामला संज्ञान में है। और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment