फ़िरोज़ मलिक
खुर्जा : 5 / जून / 2026 : नगर पालिका परिषद खुर्जा द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 जून से 30 जून 2026 तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी श्री अनवर हुसैन ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक रेहड़ी-पटरी एवं लघु व्यवसायी मेले में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लाभार्थियों ने दूसरा ऋण चुका दिया है अथवा जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

मेले में लाभार्थियों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत कुल आठ योजनाएं शामिल हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 जून तक पालिका कार्यालय पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए सीएमएम श्री अब्दुल रहमान बेग से मोबाइल नंबर 9151999203 पर संपर्क किया जा सकता है।
![]()
