Home » बुलंदशहर » खुर्जा जंक्शन पर आरपीएफ का सख्त अभियान, महिला कोच में सफर कर रहे 17 पुरुषों समेत 25 लोगों पर कार्रवाई

खुर्जा जंक्शन पर आरपीएफ का सख्त अभियान, महिला कोच में सफर कर रहे 17 पुरुषों समेत 25 लोगों पर कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 5 / जून / 2026 :  महिला एवं यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ पोस्ट खुर्जा जंक्शन द्वारा विशेष अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज श्री दीपक कुमार आजाद एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले पांच दिनों में व्यापक जांच और कार्रवाई की गई।

आरपीएफ थाना प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि महिला आरक्षित कोचों एवं यात्री ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 17 पुरुष यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा ट्रेनों में बिना अनुमति खानपान सामग्री बेचने वाले 6 व्यक्तियों तथा यात्रियों के बीच अभद्र व्यवहार और जबरन धनराशि मांगने वाले 2 किन्नरों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

आरपीएफ के अनुसार अलीगढ़-दिल्ली रेलखंड पर संचालित पैसेंजर ट्रेनों में महिला कोचों में पुरुष यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश और सीटों पर कब्जा करने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। इससे महिला यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और निजता संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, महिला आरक्षित कोचों में प्रवेश न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध वेंडिंग या अन्य प्रकार की परेशानी की सूचना तत्काल आरपीएफ को दें।

आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment