सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 6 / जून / 2026 : गोरखपुर के आम जनमानस के लिए पेड़ पौधे बहुत उपयोगी है एक समय था पुराने जमाने में जब समाज के अधिकतर पेड़ पौधों के नीचे बैठकर अपना जीवन बिताया करते थे घरेलू एवं खेती-बाड़ी का कामकाज किया करते थे।आज वह समय बहुत कम रह गया।

केंद्र और प्रदेश सरकार भी पौधारोपण में विशेष ध्यान दे रही है।कैंपियरगंज रेंज में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम यु एस अकैडमी में लगाया गया। जिसमें कैंपियरगंज के यू एस एकेडमी एवं वन विभाग के रेंजर ,डिप्टी रेंजर , विभागीय कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

वही कार्यक्रम के अंतर्गत लोहरपुरवा पूर्व में भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चला। जिसमें ब्लाक प्रमुख कैंपियरगंज, विधायक प्रतिनिधि शमशेर सिंह, गणेश दत्त त्रिपाठी, द्वारा मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। वही कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रही। अंत में सवाल है उठना है कि पौधा लगा देना आसान है लेकिन समय -समय पर उसकी देखभाल करना थोड़ा कठिन होता है लेकिन जिम्मेदार पौधों का समय-समय पर देखभाल करें तो उनका यह कार्य सफल हो जाएगा। क्योंकि किसी चीज को जन्म दे देना बड़ा आसान है लेकिन उनका पालन पोषण करके योग्य बना देना बड़ा कठिन काम है।

![]()
