Home » बुलंदशहर » मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक, एक सप्ताह बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक, एक सप्ताह बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 6 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी करण भाटी ने पुलिस पर बाइक चोरी के मामले में देरी से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 1 जून को उसका छोटा भाई राजू भाटी अपनी टीवीएस स्पोर्ट बाइक से खेतों पर काम करने गया था।

उसने गांव कमालपुर स्थित मंदिर के गेट के बाहर बाइक खड़ी कर दी और खेतों में काम करने चला गया। शाम करीब 5 बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने उसी दिन थाने में तहरीर भी दे दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया।

करीब एक सप्ताह बाद ककोड़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment