Home » बुलंदशहर » दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 6 / जून / 2026 :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत ककोड़ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम किर्रा, खुर्जा थाना देहात निवासी सुनील शर्मा पुत्र भगवत शर्मा ने ककोड़ थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नेहा शर्मा का विवाह 4 फरवरी 2024 को मेरठ जनपद निवासी नीतीश गोड पुत्र राजवर्धन गोड के साथ धूमधाम से किया था, जिस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न करता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले को पंचायतों में सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 2 मई 2026 को ससुराल पक्ष के भांजे ईशान ने उनकी बेटी के साथ कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की, जबरन पकड़कर गोद में बैठाने का प्रयास किया और अभद्र व्यवहार किया।

थाना प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पति नीतीश, ससुर राजवर्धन, श्वेता, अनिल नंदोई और ईशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment