विपिन हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी फैज़ान गिरफ्तार, साथी ज़ैद फरार

बुलंदशहर : 6 / जून / 2026 :  सिकंदराबाद क्षेत्र के चर्चित विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी फैज़ान कुरैशी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी और सिकंदराबाद निवासी शातिर अपराधी ज़ैद सैफी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार सलेमपुर निवासी विपिन की हत्या ई-रिक्शा लूटने के विरोध में की गई थी। आरोपी फैज़ान कुरैशी और ज़ैद सैफी ने मिलकर पहले विपिन की गला रेतकर हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर नाले में फेंक दिया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

गौरतलब है कि 2 जून को पुलिस ने उक्त नाले से विपिन का शव बरामद किया था, जिसके बाद मामले के खुलासे के लिए पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस की मुठभेड़ फैज़ान कुरैशी से हो गई। जवाबी कार्रवाई में फैज़ान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ई-रिक्शा को ठिकाने लगाने की फिराक में था। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस अब फरार आरोपी ज़ैद सैफी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment