Home » बुलंदशहर » दो रोडवेज बसों की टक्कर में युवक की मौत, पांच यात्री घायल

दो रोडवेज बसों की टक्कर में युवक की मौत, पांच यात्री घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 6 / जून / 2026 :  राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) स्थित अगवाल कट पर शुक्रवार को दो रोडवेज बसों की टक्कर के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए, जबकि एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों बसों को भारी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा से बुलंदशहर जा रही रोडवेज बस को पीछे से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

हादसे में घायल फर्रुखाबाद निवासी 18 वर्षीय अवशेष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए खुर्जा रोडवेज बस के चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

यह हादसा कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के NH-34 स्थित अगवाल कट पर हुआ, जहां दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment