Home » बुलंदशहर » लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 6 / जून / 2026 :  नगर पालिका परिषद खुर्जा द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खुर्जा की अध्यक्ष अंजना भगवंदास सिंघल ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी एवं ठेला-खोमचा लगाने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने योजना के प्रति सरकार और नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This