Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार

घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 6 / जून / 2026 :  बुलंदशहर  कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी बेनामी पुत्र अतर सिंह ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर न्याय की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, 30 मई की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी गांव के ही नामजद आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी पत्नी और बेटी के साथ अभद्रता एवं छेड़छाड़ की तथा उनके कपड़े तक फाड़ दिए। हमले में उसकी बेटी भी घायल हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार उपचाराधीन है।

पीड़ित ने बताया कि मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment