Home » बुलंदशहर » अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 7 / जून / 2026 :  ककोड़  क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला हसनपुर निवासी राजू पुत्र राजवीर ने ककोड़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता राजवीर पुत्र चंदी सिंह 5 जून की सुबह करीब 5 बजे पैदल चचूरा नहर मार्ग से अजायबपुर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुनपेड़ा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल वैर अस्पताल भिजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This