Home » बुलंदशहर » खुर्जा में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

खुर्जा में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/बुलंदशहर : 7 / जून / 2026 :  खुर्जा के जहांगीरपुर रजवाहे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरा। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जीशान (19) पुत्र सुल्तान भाटी निवासी उस्मानपुर, थाना जहांगीरपुर और बंटी पुत्र रूपचंद निवासी चिंगरावली, थाना जहांगीरपुर एक ही बाइक पर सवार होकर खुर्जा रोड से जहांगीरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जहांगीरपुर रजवाहे के निकट पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर रजवाहे में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बंटी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This