Home » उत्तर प्रदेश » विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और संरक्षण का संदेश, हर गांव में ‘पर्यावरण मित्र’ नियुक्त करने की उठी मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और संरक्षण का संदेश, हर गांव में ‘पर्यावरण मित्र’ नियुक्त करने की उठी मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 7 / जून / 2026 :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिनव भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को सबसे प्रभावी उपाय बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनव भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने चौरी-चौरा विधायक सरवन निषाद से मांग करते हुए कहा कि सरकार पौधारोपण के साथ-साथ पौधों को बचाने और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने प्रत्येक गांव में एक-एक “पर्यावरण मित्र” नियुक्त किए जाने की भी मांग रखी, जो पौधों की देखरेख और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पशु-पक्षियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक सरवन निषाद, गोरखपुरिया भौजी, महादेव, वायरल कलाकार पिंटू चौहान, परी प्रजापति, कान्हा, अरविंद यादव, सौरभ चौबे, पशु-पक्षी संरक्षक मनीष वर्मा (बिट्टू), राममूरत विश्वकर्मा, पुनीत पाण्डेय, ब्रह्मदेव पांडेय, योगेश पांडेय, कृष्णानंद यादव, अरविंद शर्मा, उपेन्द्र सिंह, जगलाल सिंह, दीनानाथ सिंह, रमेश वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, आदर्श, गोरखपुरिया आंटी, सुनीता, संतोष सिंह, प्रेम विसारत, राजेश गुप्ता, रामेश्वर कश्यप, गणेश कश्यप, रणजीत कश्यप, कन्हैया कश्यप, मनोज, दिवाकर, अरविंद, प्रद्युम्न, आदर्श पासवान तथा पशु चिकित्सक मनीष चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ और वृक्षारोपण के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment