Home » बुलंदशहर » इको कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, चालक फरार

इको कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ (बुलंदशहर) : 7 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के सुनपेड़ा नहर पुल के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इको कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल पुत्र विजेंद्र (44 वर्ष) निवासी ग्राम डमउका निशापुर, थाना खैर, जनपद अलीगढ़, नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनपेड़ा नहर पुल के पास सामने से आ रही एक इको कार से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर ककोड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।

ककोड़ थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि हादसे के बाद इको कार सवार वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना में कार सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने इको कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन सवारों की तलाश की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment