बुलंदशहर : 24 / अक्टूबर / 2026 : शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना गुलावठी परिसर में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद प्रेमसुख दड़िया, थाना प्रभारी गुलावठी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके बाद एसएसपी ने थाना गुलावठी स्थित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाए।
महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









