Home » बुलंदशहर » गांव में शिक्षा को मिलेगी डिजिटल उड़ान, राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

गांव में शिक्षा को मिलेगी डिजिटल उड़ान, राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता  : 24 / अक्टूबर / 2026 :    शनिवार को विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरपुर के गांव रायपुर कतौरी में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं (पूर्व राष्ट्रीय मंत्री)सुरेंद्र सिंह नागर ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में विकास खंड के आला अधिकारी, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत को गांव के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग कर अपनी प्रतिभा निखारने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। इस दौरन उन्होनें विपक्षी पार्टीयों पर भी जमकर निशाना साधा।

डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। गांव में ही बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए एक उपयोगी स्थान मिल सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यह पहल गांव के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment