खुर्जा (बुलंदशहर) : 24 / अक्टूबर / 2026 : श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी ने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और श्री खाटू श्याम के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं स्तुति-वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान उपस्थित रहे। कमेटी के संरक्षक अखिलेश जटिया के मार्गदर्शन में अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भजन संध्या के दौरान हेमंत ब्रजवासी ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक तालियां बजाकर भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में भक्ति और अध्यात्म का विशेष वातावरण देखने को मिला।

आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, इंचार्ज महेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य तथा संयोजक मंडल के विनोद पहलवान, डीसी अग्रवाल, राजू त्यागी, रोहित जैन, राजू दास, राजीव वार्ष्णेय, राजीव वर्मा, हैप्पी वर्मा, मोहित मित्तल, दीपक अग्रवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान रहा।
सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने देखा। सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में एसबी क्लासिक सीसीटीवी का विशेष सहयोग रहा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। कमेटी ने नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









