Home » बुलंदशहर » पोलियो मुक्त भारत का संकल्प, रोटरी क्लब खुर्जा ने निकाली जागरूकता रैली

पोलियो मुक्त भारत का संकल्प, रोटरी क्लब खुर्जा ने निकाली जागरूकता रैली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 24 / अक्टूबर / 2026 :    विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब खुर्जा ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों के सहयोग से पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली।

रैली का शुभारंभ जेवर अड्डे से हुआ, जो दाताराम चौक तक पहुंची। रैली में बच्चों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को पोलियो से बचाव और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत अग्रवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को निर्धारित पोलियो अभियान के दौरान पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, नियमित टीकाकरण और निरंतर जागरूकता से ही पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को मजबूत बनाया जा सकता है।

रैली में क्लब सचिव रोटेरियन दिनेश चौधरी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुलदीप शर्मा, डिस्ट्रिक्ट पोलियो प्लस सोसाइटी कमेटी के डायरेक्टर रोटेरियन सुशील धींगड़ा, रोटेरियन कुमुदेश गोस्वामी, रोटेरियन पवन भारतीय, जय किशन अग्रवाल, जितेंद्र बंसल एडवोकेट, डॉ. बकुल तायल, दर्शन छतवाल, प्रमोद सैनी, शलभ पांडेय, संजय आहूजा, राजीव आहूजा, अनिल अग्रवाल और समाजसेवी डीसी गुप्ता कांटे वाले सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रैली के माध्यम से *‘एंड पोलियो नाउ’* का संदेश देते हुए रोटरी क्लब खुर्जा ने आमजन से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment