बुलंदशहर : 9 / जून / 2026 : बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित जाट चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रहा देशी शराब से भरा एक आइशर कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कन्हैया पुत्र गिरधारी, निवासी एसडीएम कोर्ट क्षेत्र, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया अपने घर से दुकान जा रहे थे, तभी अचानक कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










