Home » बुलंदशहर » स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरजनपदीय गांजा तस्करी गिरोह पर प्रहार

स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरजनपदीय गांजा तस्करी गिरोह पर प्रहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 11 / जून / 2026 :  जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र कि 11 मिल पुलिस चौकी क्षेत्र मे पुलिस व स्वाट टीम कि संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.75 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कार बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस एवं स्वाट टीम देहात ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे वे क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कौशेन्द्र पुत्र जयप्रकाश तथा उदय पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम देवरा शेखपुरा, थाना शरीफ नगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में मुकदमा संख्या 306/2026 के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.75 किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार (UP-24BH-4636) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में स्वाट टीम देहात के प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में टीम के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं थाना जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रेश विक्रम सिंह, वाहिद अली, सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अभियान को सफल बनाया।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि नगर व क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके और समाज में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This