Home » उत्तर प्रदेश » नर्सिंग विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की प्रतिभा, स्वास्थ्य जागरूकता पर आकर्षक मॉडल पेश

नर्सिंग विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की प्रतिभा, स्वास्थ्य जागरूकता पर आकर्षक मॉडल पेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर /बस्ती

 

गोरखपुर : 11 / जून / 2026 :  रायपुर-पीपीगंज स्थित पैसिफिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को “कॉम्प्रिहेंसिव नर्सिंग एग्जीबिशन-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग एवं फार्मेसी के विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जेड. हाशमी (डायरेक्टर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में हिमांशु (एचआर सिटी हॉस्पिटल), डॉ. मनी त्रिपाठी (सिटी हॉस्पिटल), जोसेफ एंटनी (रीजेंसी हॉस्पिटल), डा.जय प्रकाश (एचआर रीजेंसी हॉस्पिटल) तथा डॉ. मानित दीक्षित (प्रिंसिपल, फिजियोथैरेपी विभाग) शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत एएनएम एवं जीएनएम के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स एवं स्वास्थ्य संबंधी मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत कीं।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन करते हुए उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विषय की समझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने बहुत सारी सलाह दी।

 

इस अवसर पर पैसिफिक ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ. सैयद हबीबुल्लाह, डिप्टी डायरेक्टर ई. इरफान हाशमी, एडिशनल डायरेक्टर फरहान हाशमी, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. शाहिद मकरानी, प्रिंसिपल चिराग क्रिस्टी एवं वाइस प्रिंसिपल विशाल ओरीलाल सहित कॉलेज के शिक्षक पैट्रिक, अभिलाषा, प्रिया, अनु, श्वेता, गोल्डी और रिंकी, अरशद, सोनिका तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रशासन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं और सभी कर्मचारीयो का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This