गोरखपुर : 11 / जून / 2026 : पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों द्वारा लगातार गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित रामरतन चौधरी ने थाना प्रभारी पिपराइच को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के कुछ लोग आए दिन उन्हें अपशब्द कहते हैं तथा विवाद करने का प्रयास करते हैं।
आरोप है कि 9 जून 2026 की सुबह भी आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपितों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे
![]()
