Home » बुलंदशहर » बलात्कार और रुपये ऐंठने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार और रुपये ऐंठने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / जून / 2026 :  चोला थाना पुलिस ने बलात्कार और रुपये ऐंठने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी चोला बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद के मार्गदर्शन में सदलपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना चोला में दर्ज मुकदमा संख्या 133/26 में वांछित आरोपी मोबिन पुत्र मीनू निवासी ग्राम कोराली को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे रुपये ऐंठने के मामले में वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा कांस्टेबल चंद्रकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This