Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में 5 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, युवती समेत 3 गिरफ्तार

बुलंदशहर में 5 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, युवती समेत 3 गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / जून / 2026 :   बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में एक युवती समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 3 रसीदें, 3 चेक बुक, 2 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड तथा 1 बैंक वेलकम किट बरामद की है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े हैं। इनके खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी आम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शातिर साइबर अपराधी बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

नरेश कुमार, एसपी क्राइम बुलंदशहर ने बताया कि साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment