Home » बुलंदशहर » 74वें जन्मदिवस पर भी सेवा के संकल्प में जुटे चंद्र मोहन मित्तल, जरूरतमंद बेटियों के जीवन में भर रहे खुशियां

74वें जन्मदिवस पर भी सेवा के संकल्प में जुटे चंद्र मोहन मित्तल, जरूरतमंद बेटियों के जीवन में भर रहे खुशियां

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / जून / 2026 :  समाज सेवा और मानव कल्याण को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले  चंद्र मोहन मित्तल ने अपना 74वां जन्मदिवस सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया। अलीगढ़ के बेगम बाग स्थित श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव के रूप में वह वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

“बेटी बोझ नहीं, समाज की शक्ति है” इस विचार को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट हर वर्ष गरीब, विधवा और तलाकशुदा कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन करता है। विवाह समारोहों में सामाजिक समरसता और उत्सव का माहौल देखने को मिलता है। कन्याओं को विवाह के बाद गृहस्थी का आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे नए जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक कर सकें।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा सिलाई, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अनेक युवतियां और महिलाएं रोजगार के अवसर प्राप्त कर स्वावलंबी बन रही हैं।

समिति केवल विवाह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए सर्दियों में स्वेटर वितरण, अलाव की व्यवस्था तथा गर्मी के मौसम में शीतल जल सेवा जैसे कार्य भी नियमित रूप से करती है। संस्था भविष्य में वृद्धाश्रम और अनाथालय की स्थापना कर सेवा कार्यों का दायरा और बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

समिति के मुख्य संरक्षक डी.सी. गुप्ता ने कहा कि  मित्तल का जीवन निष्काम कर्म और समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी प्रियदर्शन भारद्वाज ‘गुरु जी’ ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं।

उन्होंने समाज के लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने और मानव कल्याण के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment