Home » उत्तर प्रदेश » मारपीट मामले में न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की मांग

मारपीट मामले में न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 18 / जून / 2026 :   रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक मारपीट प्रकरण में पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो सकी है।

आज़ाद चौक महुई सुधरपुर निवासी रेखा वर्मा पत्नी राजेश वर्मा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि मुकदमा संख्या 671/2023 की विवेचना के दौरान अब तक कई विवेचना अधिकारी बदले जा चुके हैं, लेकिन मामले का संतोषजनक निस्तारण नहीं हुआ। उनका कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो जैसे साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ पूरी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार 8 नवंबर 2023 की रात कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्रता की थी। मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन मुख्य आरोपी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें समझौते का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से संरक्षण की मांग की है।

एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित पक्ष को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस विभाग की ओर से नहीं की गई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment