पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे, डूडा बुलंदशहर ने मनाया स्वनिधि महोत्सव

फिरोज मलिक

 

बुलंदशहर : 20 / जून / 2026 :  प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डूडा बुलंदशहर द्वारा स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं परियोजना निदेशक डूडा के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल तथा परियोजना अधिकारी डूडा डॉ. अश्वनी कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सभासदगण, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डिजिटल लेन-देन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं एवं विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लाभार्थी श्रीमती कैलाश भटनागर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोरोना काल में आर्थिक संकट के समय पीएम स्वनिधि योजना उनके लिए सहारा बनी। उन्होंने योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू किया।

समय पर ऋण चुकाने के बाद उन्हें 20 हजार और फिर 50 हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे उनका व्यवसाय लगातार आगे बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि समाज में सम्मान भी दिलाया।

वक्ताओं ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से लाखों रेहड़ी, पटरी और ठेला संचालकों को आर्थिक सहायता, डिजिटल सशक्तिकरण और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।

कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के साथ हुआ

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment