बुगरासी : 22 / जून / 2026 : 12 दिन पूर्व भगवानपुर गंगा घाट पर डूबे युवक का शव रविवार को गंगा में बरामद हो गया। सूचना मिलने पर थाना रहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव मिलक निवासी यशपाल 12 दिन पहले भगवानपुर गंगा घाट पर डूब गए थे। घटना के बाद परिजनों ने शव की बरामदगी को लेकर घाट पर हंगामा भी किया था। इसके बाद एसआईटी टीम और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार तीन दिनों तक गंगा में तलाश अभियान चलाया, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिल सकी थी।

रविवार 21 जून को यशपाल का शव गंगा में मिला, जिसकी सूचना पर थाना रहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अमरोहा भेज दिया।
थाना रहरा के प्रभारी निरीक्षक संदीप पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
![]()
