Home » बुलंदशहर » खाली प्लॉट में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

खाली प्लॉट में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 22 / जून / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सिद्धेश्वर मंदिर के निकट स्थित महेश वाटिका के पास एक खाली प्लॉट में पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

 

पुलिस ने शव की पहचान मृतक के हाथ पर लिखे नाम के आधार पर कमल पुत्र राजू, निवासी गांव नगला शेखू के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment