Home » बुलंदशहर » शराब पार्टी में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

शराब पार्टी में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 22 / जून / 2026 :  जहांगीराबाद  नगर के भैयापुर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पीछे रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, नगर निवासी मनीष सैनी (26) रविवार रात अपने पड़ोस में रहने वाले खानदानी भाई शिवम सैनी और कुछ अन्य लोगों के साथ एक प्लॉट में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने तमंचा निकालकर मनीष के माथे पर गोली मार दी।

गोली लगते ही मनीष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया।

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बालाजी मंदिर के निकट शव रखकर सड़क जाम कर दी और आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया।

मृतक की पत्नी ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके एनकाउंटर की मांग भी की है। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता कैलाश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम सहित चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This