लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करें विधायक, राज्य के पुनर्जागरण का करें नेतृत्व: ओम बिरला

कोलकाता : 3 / जुलाई / 2026 :  लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पूरे राज्य की आकांक्षाओं और विकास का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र संवाद, आम सहमति और सम्मानजनक असहमति की भावना से ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सदन में होने वाली चर्चाओं का उद्देश्य केवल आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान तलाशना होना चाहिए।

ओम बिरला ने कहा कि प्रभावी जनप्रतिनिधि बनने के लिए विधायकों को निरंतर अध्ययन, सीखने की प्रवृत्ति और सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में जनप्रतिनिधियों को नई चुनौतियों और तकनीकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विधायी संस्थाओं के कामकाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं। ऐसे में तकनीक का प्रभावी उपयोग पारदर्शिता बढ़ाने, कार्यक्षमता में सुधार लाने और जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने में सहायक होगा।

लोक सभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के विधायक लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करते हुए राज्य के विकास और पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment