श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, साझा किया संस्कृत श्लोक

नई दिल्ली : 3 / जुलाई / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पावन श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश-विदेश के सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान अमरनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संस्कृत का एक प्रेरणादायी श्लोक साझा करते हुए भगवान अमरनाथ की महिमा का वर्णन किया। श्लोक में बताया गया है कि भगवान के स्वरूप को वाणी, बुद्धि, चित्त और इंद्रियों से, यहां तक कि कठोर तपस्या के माध्यम से भी पूर्ण रूप से नहीं जाना जा सकता, लेकिन वे सच्चे भक्तों को सहज ही प्राप्त हो जाते हैं और अपने भक्तों को सदैव आश्रय प्रदान करते हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि पावन श्री अमरनाथ यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए “जय बाबा बर्फानी!” का उद्घोष भी किया।
प्रधानमंत्री के इस संदेश के साथ देशभर में शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment