Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

लखनऊ: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 6 / जुलाई / 2026 :  राजधानी के इंदिरानगर क्षेत्र में शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई अभिषेक ओझा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पति कमलाकांत, सास रमावती, ससुर समेत अन्य परिजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करते थे। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी शव के साथ फोटो खींचते रहे।

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन बिहार से लखनऊ पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर इंदिरानगर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This